{"_id":"687558140aafffedb00f963b","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-noose-murder-suspected-barabanki-news-c-315-1-brp1006-143672-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का अंदेशा
Tue, 15 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
सैदनपुर (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव घर की तीसरी मंजिल पर दुपट्टे से बने फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान हिना (23) पत्नी आरिफ के रूप में हुई है। हिना अपने पीछे आठ माह के रोते बिलखते मासूम पुत्र को छोड़ गई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने बताया कि हिना मूल रूप से लखनऊ के मड़ियांव इलाके की रहने वाली थी और दो वर्ष पूर्व उसका निकाह आरिफ से हुआ था। घटना के समय पति आरिफ गांव के चौराहे पर गया हुआ था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नीचे की मंजिल पर थे। कुछ देर बाद जब परिजन तीसरी मंजिल पर हिना के कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने उसे छत में लगे हुक से बने फंदे से लटका पाया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोल कर शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना की सूचना पर पहुंचे हिना के मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़ित कर हिना की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी। (संवाद)