फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married woman murdered for dowry, case against four

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, चार पर केस

Mon, 18 Oct 2021 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for dowry, case against four
गनेशपुर (बाराबंकी)। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव की रहने वाली कल्पना (24) की रविवार सुबह घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे मृतका के भाई अशोक कुमार निवासी थालकला ने आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के लालच में ससुरालीजन कल्पना की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव आंगन में रखकर भाग निकले।
विज्ञापन

भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित करने के साथ उसकी पिटाई करते थे। कई बार समझौता कराने के बाद भी ससुरालीजन नहीं माने। घटना की जानकारी पर सीओ दिनेश दुबे, इंस्पेक्टर नारदमुनि सिंह मौके पर पहुंचे व पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने कल्पना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ ने बताया कि इस मामले में आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed