फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Consecration of the Shiva family held at the Kotwali amidst Vedic mantras.

Barabanki News: वैदिक मंत्रों के बीच कोतवाली में हुई शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा

Sun, 30 Aug 2026 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Consecration of the Shiva family held at the Kotwali amidst Vedic mantras.
फतेहपुर कोतवाली में भगवान भोले की प्राण-प्रतिष्ठा का पूजन करते एसपी अर्पित विजयवर्गीय। 

विज्ञापन
फतेहपुर। भक्ति का रंग, वैदिक मंत्रों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों से शुक्रवार को स्थानीय कोतवाली परिसर भक्तिमय हो उठा। मौका था वैदिक अनुष्ठानों के बीच शिव परिवार की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अखिलेश चंद्र शास्त्री के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पूजा-अर्चना, आवाहित देव-पूजन और हवन-पूर्णाहुति के बाद आचार्यों ने विधि-विधान से शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भक्तिभाव से शिवलिंग का जलाभिषेक कर जिले में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

अनुष्ठान संपन्न होने के बाद एसपी ने कोतवाली परिसर में नवनिर्मित कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कोतवाली परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान एसडीएम कार्तिकेय सिंह, सीओ जगत राम कनौजिया, कोतवाल अमित प्रताप सिंह, चेयरमैन इरशाद अहमद कमर और व्यापार मंडल अध्यक्ष रवींद्र कुमार वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed