फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   married woman died under suspicious circumstances in Barabanki and police are investigating

Barabanki News: विवाहिता की मौत, गले पर काले निशान; मायके वाले बोले- बेटी की हत्या की गई

Sat, 14 Feb 2026 01:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Feb 2026 01:42 PM IST
सार

बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। गले पर काले निशान मिले हैं। मायके वालों ने बेटी की हत्या किए जाने की बात कही। पुलिस जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट... 

विज्ञापन
married woman died under suspicious circumstances in Barabanki and police are investigating
Anuj Crime - फोटो : istock

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या किए जाने की बात कही। ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के हरबंशपुर गांव की है। मूल रूप से रामनगर कोतवाली क्षेत्र के भवानीगंज निवासी इंद्रसेन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2005 में हरबंशपुर गांव निवासी विजय के साथ हुई थी। शनिवार तड़के ससुराल से फोन आया कि बेटी की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई है। हम लोग जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि कुछ ही देर बाद बेटी की मौत की सूचना मिल गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव जमीन पर रखा था। उसके गले पर काले निशान थे। इससे यह पता चलता है यह सामान्य मौत नहीं है, बल्कि बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed