फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married hung from the noose for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को फंदे से लटकाया

Wed, 05 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 05 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Married hung from the noose for dowry
Allahabad murder
मसौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव मेें एक विवाहिता का शव मंगलवार की देर रात उसके घर के कमरे में पंखे से बने फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंचे मृतका के परिवारीजनों ने ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


थाना मसौली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी लक्ष्मी(22) पत्नी राजेंद्र का शव मंगलवार की देर रात घर के कमरे में पंखे मेें फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मृतका के पिता रामसजीवन निवासी जकरिया थाना सफदरगंज ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुत्री का विवाह करीब एक साल पहले किया था और बेटी का पति राजेंद्र चेन्नई में रहकर नौकरी करता है। पिता ने पुलिस से शिकायत की कि दहेज में ससुरालीजन बाइक की मांग कर रहे थे और मृतका के ससुर इस बात को लेकर उसे काफी प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने सिर्फ ससुर शंकर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि मृतका के पिता सिर्फ ससुर के खिलाफ आरोप लगाया था जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed