फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   marriage

सहालग पर कोरोना का ग्रहण, सिमटने लगी शादी की तैयारियां

Wed, 12 Jan 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
marriage
बाराबंकी। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण का असर आने वाली सहालग पर भी पड़ने लगा है। जो वैवाहिक कार्यक्रम पहले से तय हैं, अब उनमें तैयारियों को सीमित करने का काम किया जा रहा है। गेस्ट हाउस से लेकर मेहमानों को बांटने वाले कार्ड भी लोग कम कर रहे हैं। सहालग के समय अच्छा कारोबार करने वाले व्यापारियों पर भी असर पड़ना माना जा रहा है।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम एक फिर कोरोना के साये में होंगे। शादियों में पिछली सहालग की तरह इस बार भी कम भीड़भाड़ होगी। लोग मास्क लगाये नजर आएंगे। सैनिटाइजिंग के बाद ही वैवाहिक स्थलों में आने की अनुमति मिलेगी। अब वैवाहिक कार्यक्रमों में मेजबान-मेहमानों की संख्या निर्धारित होते ही शादी के उल्लास पर ग्रहण लग गया है। एक बार फिर घरातियों और बरातियों ने मेहमानों की लिस्ट पर नये सिरे से मंथन शुरू कर दिया है। खासकर, उन लोगों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है, जिन्होंने कार्ड बांट दिये हैं।
विज्ञापन

कोरोना के अचानक बढ़ने से और सरकारी गाइड लाइन जारी होने के कारण वैवाहिक कार्यक्रमों पर ग्रहण सा लग गया है। वैवाहिक कार्यक्रम में गाइड लाइन का पालन करना एक चुनौती है। फतेहपुर निवासी अखिलेश चंद्र शास्त्री कहते हैं कि सुरक्षा सबसे पहले जरूरी है। 20 जनवरी को वैवाहिक कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए सिर्फ सौ कार्ड ही बांटे गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर ही मास्क और सैनिटाइजर का काउंटर लगाया जाएगा। रेंदुआ पल्हरी निवासी अवधेश तिवारी ने बताया कि सीमित लोगों को ही बुलाया गया है। कार्यक्रम को सीमित कर दिया गया है।
कैंसल होने लगी बुकिंग
इस बार होने वाले वैवाहिक आयोजनों में फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर व हैंडवॉश की उपलब्धता अनिवार्य रहेगी। शहर के सुमित्रा मैरिज लॉन के मैनेजर अनिल सिंह बताते हैं कि कोरोना के नए वैरिएंट के चलते सात बुकिंग कैंसल हो गई है।
शपथपत्र लेने के साथ ही गाइड लाइन का हर हाल में पालन किया जाएगा। मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दूर-दूर टेबल आदि लगाई जाएगी। अमर ब्रास बैंड के मालिक रामराज ने बताया कि अभी तक कोई बुकिंग कैंसल तो नहीं हुई है मगर आगे बुकिंग मिल नहीं रही है।
कैसे कहें परिवार लेकर मत आना
आगामी 15 जनवरी को शहर केे एक मैरिज लॉन में वैवाहिक कार्यक्रम है, नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कार्ड पहले ही बांट चुके हैं। गाइड लाइन बाद में आई है। असमंजस की स्थिति है कि कैसे कहें कि परिवार लेकर मत आना। अब तो फोन करके ही कोरोना संक्रमण की बात कहकर कुशलक्षेम पूूछी जा रही है। कोरोना के चलते मेहमानों की संख्या कम ही रखने का प्रयास किया जा रहा है।

जीएसटी क्लेम में समस्या
मैरिज लॉन या गेस्ट हाउस के मालिक बुकिंग पर क्लाइंट से जीएसटी भी ले रहे हैं। अब कार्यक्रम कैंसल होने से दिक्कत हो रही है। बुकिंग राशि केे साथ ही जीएसटी क्लेम भी वापस मांग रहे हैं। ऐसे में मैरिज लॉन या गेस्ट हाउस के मालिक परेशान हैं कि क्या करें। जीएसटी राशि कैसे वापस करें। क्योंकि जीएसटी राशि तो जमा करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed