फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   market

चमका बर्तन व गहना बाजार, दुकानें गुलजार

Tue, 02 Nov 2021 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
market
बाराबंकी। समृद्घि का त्योहार माने जाने वाले धनतेरस के साथ पंच पर्व शुरू हो जाएगा। धनतेरस की शॉॅपिंग के साथ ही मंगलवार से लोग पांच दिवसीय दीपोत्सव के उल्लास में डूबेंगे। धनतेरस, हनुमान जयंती, दीपावली, अन्नकूट (गोवर्धन पूजा), भाईदूज पांच पर्वों का महासंगम है। इस दिन आदि वैद्य भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना के साथ ही खरीदारी का विशेष महत्व है। पर्व को लेकर बाजार दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

दीपोत्सव की रौनक बाजारों में परवान चढ़ने लगी है। कोई मोबाइल, एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन या बर्तन खरीदकर धनतेरस की परंपरा को पूरा करेगा तो कोई डायमंड व सोने के गहनों से पर्व का उल्लास मनाएगा। बाजार भी ग्राहकों की हर फरमाइश पूरा करने के लिए तैैयार है।
विज्ञापन

धनतेरस को लेकर बाजार में बर्तन की दुकानें चमक उठी हैं तो वहीं गहनों की दुकानें जगमग हो गई हैं। सराफा, इलेक्ट्रानिक, वाहन एजेंसियों, कपड़े, बर्तन आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी। बार सोने के साथ-साथ चांदी की भी चांदी रहेगी। बीते वर्ष के मुकाबले सोने का भाव गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सराफा बाजार गरम रहने केे आसार है। दीपोत्सव को लेकर बाजार रोशनी से जगमग हो उठे हैं। सोमवार को कपड़े, पूजन सामग्री और सजावटी सामान खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ लगी रही।
सराफा दुकानों में वैरायटी की बहार
ज्वैलरी दुकानों में ज्यादातर सोने-चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के खास कलेक्शन उतारे गए हैं। इसके अलावा दुकानों पर साउथ इंडियन गहनों का सेट, स्पेशल नथ, राजस्थानी मीनाकारी, मारवाड़ी हार, जोधपुरी मांग टीका, कर्णफूल, जड़ाऊ मोती के स्पेशल हार, प्लेटिनम व गोल्ड के हार महिलाओं के गले का हार मौजूद है। इसके साथ ही लाइटवेट डायमंड, ज्वैलरी भी खासतौर पर तैयार करवाई गई है। साउथ इंडियन ज्वैलरी में अगूंठी, इयररिंग, नथ, मंगलसूत्र आदि अलग-अलग भी उपलब्ध है।
बर्तनों की लंबी रेंज भी उपलब्ध
धनतेरस आते ही बर्तनों की दुकानें चमक उठी है। धनतेरस पर बर्तनों की बिक्री खूब होती है। इसके लिए सोमवार रात से दुकानें सजना शुरू हो गई हैं। शहर के प्रमुख बर्तन व्यवसायी संजीव कुमार बताते हैं कि धनतेरस पर लोग बर्तन जरूर खरीदते हैं। बर्तनों की लंबी रेंज है नॉन स्टिक, इंडक्सन चूल्हा, स्टील के बर्तन, कुकर आदि से दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर सजे बर्तनों की चमक लोगों को खासा आकर्षित कर रही है।

इस उत्तम मुहूर्त पर करें खरीदारी
मंगलवार को सुबह 11 बजकर 31 मिनट के बाद धनतेरस लगेगा। सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर बाद एक बजकर 11 मिनट तक शुभ समय है। इसके बाद शाम को छह बजकर 58 मिनट से 8 बजकर 35 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। शाम को दीपदान भी किया जा सकता है। धनतेरस पर शुभ समय में पूजन-पाठ, दीपदान समेत खरीद फरोख्त के कार्य किए जा सकते हैं। दोपहर बाद 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 58 बजे तक राहुकाल है। इसलिए इस समय कोई खरीदारी न करें।
- पं. सीताराम शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed