{"_id":"fa52e065127a123b33dd66d99bce4f19","slug":"march-on-dm-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम आवास पर शिक्षामित्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम आवास पर शिक्षामित्रों का प्रदर्शन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखा कार्यालय के कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार की जानकारी मिलते ही शिक्षामित्रों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया। नाराज शिक्षामित्र डीएम आवास पहुंचे और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि न तो वेतन ही मिल रहा न ही बकाया मानदेय दिया जा रहा है जिससे करीब दो हजार शिक्षामित्र भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों की वजह से करीब दो हजार शिक्षामित्र आज भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक लेखा कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय 11 जनवरी से लिया गया था लेकिन लेखा कर्मियों की मनमानी को देखते हुए यह धरना शुक्रवार 8 जनवरी से शुरू किया जाएगा और तब तक चलेगा जब तक शिक्षामित्रों के खाते में वेतन का पैसा नहीं चला जाता है। इस मौके पर अनिल शर्मा, संजय शर्मा, राम शंकर राठौर, रोहित त्रिपाठी, संतोष वर्मा, प्रदीप सिंह, सुभाष गुप्ता, शिवशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।