फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Many villages spread measles, 70 ill

कई गांवों में फैला खसरा, 70 बीमार

Mon, 28 Mar 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 28 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Many villages spread measles, 70 ill
बाराबंकी। खसरा से पीड़ित- निशा - फोटो : अमर उजाला
भीषण गंदगी और लगातार बदल रहे मौसम के चलते क्षेत्र में संक्रामक रोगों का प्रकोप शुरू हो गया है। क्षेत्र के पांच गांवों में पिछले एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। क्षेत्र के करीब 70 लोग इसकी चपेट में आकर बीमार हैं।
विज्ञापन


लोगों द्वारा स्थानीय चिकित्सकों के यहां उपचार कराया जा रहा है। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम इन गांवों में नहीं पहुंची है। शिकायतों के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी गांव की साफ-सफाई पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर क्षेत्र के तहत आने वाले गौरासैलक, बेलहरा कस्बा के मोहल्ला खाले टोला व पखरिया टोला, सौरंगा, छेदा व सेलुहामऊ में पिछले एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी चपेट में आकर इन गांवों की अर्चना सिंह (17), गुडिया देवी (16), कंचनदेवी (10), चांदनी (7), नाजिया (6), शमशुद्दीन (30), इस्लामुद्दीन (10), नसीम (10), राजू (8), अलीमुद्दीन (35), गुलफाम (10), मंतसा (8), कय्यूम (6), मो. शुऐब (5), कैशकत (6), कैपन (4), सुहेल (3), कमरुद्दीन (18), सोमया (20), आसमां (18), हसीम (5), मो. आलम (15), अनीस (35), ईशा (4) व नूरजहां (5) सहित करीब 70 ग्रामीण इसकी चपेट में हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि इन गांवों में खसरा फैलने की सूचना सीएचसी व पीएचसी पर दी गई है लेकिन अभी तक कोई भी चिकित्सक या स्टाफ नहीं आया है। बताया कि गांवों में गंदगी के चलते संक्रामक रोग फैल रहे हैं। साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाईकर्मी गांव नहीं पहुंच रहे हैं। अधिकारी व कर्मचारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed