फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Mahadeva fair near, incomplete preparations

20 से उमड़ेंगे कांवड़िए मगर तैयारियां पूरी नहीं

Tue, 09 Feb 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 09 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mahadeva fair near, incomplete preparations
रामनगर कस्बा व लोधौरा में फाल्गुनी महादेव मेला का सुरूर लोगों में अभी से चढ़ने लगा है। दस दिन बाद ही 20 फरवरी से आसपास के तमाम जिलों से कांवड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। मगर तहसील व नगर पंचायत प्रशासन ने अभी कोई तैयारियां नहीं शुरू की हैं।
विज्ञापन


मेला परिसर में खराब हैंडपंपों को रिबोर तक नहीं कराया जा रहा है। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं तो तालाब में पानी भराना तो दूर साफ-सफाई तक नहीं कराई गई है। इतने कम वक्त में इन सभी कामों के समय पर पूर्ण होने को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


महादेवा मेला की ख्याति दूर-दूर तक है। यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए सीतापुर, गोंडा, कानपुर, उन्नाव, इटावा, जालौन, झांसी, कन्नौज, मैनपुरी, एटा, बांदा, रायबरेली, सुल्तानपुर आदि जनपदों से हजारों की कांवड़िए आते हैं। इस बार महाशिवरात्रि सात मार्च को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर कस्बा क्षेत्र के लोधौरा गांव में लगने वाले फाल्गुनी महादेवा मेला में 20 फरवरी से ही दूरदराज से कावंड़ियों का आना शुरू हो जाएगा। मगर अभी तक मेला परिसर में कांवड़ियों व अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोई भी कार्य नहीं शुरू किया गया है। अभी तक मेला परिसर की साफ-सफाई तक शुरू नहीं कराई गई है।


शौचालयों, पेयजल, तालाब, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था बेजार है। मगर न तहसील प्रशासन को कोई सुध है और न ही जिला प्रशासन को। अभी तक मेला की तैयारियों के मद्देनजर डीएम ने बैठक तक नहीं बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed