फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mahadeva fair

-श्रीलोधेश्वर महादेवा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Wed, 02 Mar 2022 01:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
mahadeva fair
महादेवा (बाराबंकी)। श्रीलोधेश्वर महादेवा मंदिर में मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस बीच दो किलोमीटर लंबी कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तो मंदिर परिसर श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत हो उठा। हर तरफ बोल बम और हर-हर महादेव के उद्घोष से तीर्थ नगरी पूरी तरह से शिवमय हो उठी। प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पावन मौके पर महाभारत कालीन पौराणिक स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में मंगलवार को शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार की रात से ही अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु लाइन में लग गए थे। जलाभिषेक की लंबी कतार के बाद भी शिवभक्त दौड़ते-झूमते, गाते-नाचते और बोल बम का जयकारा लगाते आस्था के पथ पर बढ़ते रहे।
विज्ञापन

हर-हर बम-बम और लोधेश्वर महादेवा के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। पिछले कई दिनों से दूसरे जिलों और बाहरी प्रांतों से आने वाले कावड़ियों के अलावा वाहनों व अन्य साधनों से आए भगवान शिव के आराधकों की भीड़ देर शाम तक जुटी रही। भक्ति की ऐसी धूम रही कि पूरा वातावरण शिवमय हो गया। क्या श्रद्धालु, क्या सुरक्षा कर्मी, क्या दुकानदार हर कोई बाबा के दरबार में शिवभक्ति में रंगा व रमा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले रिकॉर्ड टूटे
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक का पिछला रिकार्ड टूट गया। पिछले वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो यह आंकड़ा तीन-चार लाख के आसपास था लेकिन इस बार जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर करीब पांच लाख श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक करने का अनुमान लगाया गया है।

मेले में किसी ने खरीदा भोंपू तो किसी ने चिलम
महादेवा मेला में तरह-तरह की दुकानें सजी थीं। लोग अपनी पसंद की वस्तुएं खरीदने में मशगूल दिखाई दिए। किसी ने बांसुरी खरीदी तो किसी ने भोंपू, तो किसी ने चिलम। प्रसाद की दुकानों पर भीड़ जुटी रही। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed