फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   lover caught by girlfriend family while they meeting in garden on Karwa Chauth In Barabanki beaten up badly

करवा चौथ: चांद निकला...पानी पिलाया, बाग में आशिक को प्रेमिका के घरवालों ने धर लिया; फिर उतार दिया इश्क का भूत

Sat, 11 Oct 2025 03:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 03:55 PM IST
सार

करवा चौथ पर चांद निकला तो इंस्टाग्रामिया आशिक पानी पिलाने प्रेमिका के पास पहुंचा। बाग में उसे प्रेमिका के घरवालों ने पकड़ लिया। इसके बाद पीट-पीटकर इश्क का भूत उतार दिया। पुलिस ने उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया।  

विज्ञापन
lover caught by girlfriend family while they meeting in garden on Karwa Chauth In Barabanki beaten up badly
करवा चौथ में प्रेमी की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार को करवा चौथ पर प्रेमिका को पानी पिलाकर व्रत पूर्ण करा रहे प्रेमी को युवती के घरवालों ने बाग में पकड़ लिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक के पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में डंडे के लाल निशान छप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


घटना जिला मुख्यालय से सटे एक गांव की है। पकड़ा गया युवक शुभम जिले के ही लोनी कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। जिला अस्पताल में पीड़ित शुभम ने बताया कि युवती से उसके प्रेम संबंध हैं। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम पनपने लगा। कुछ ही समय उनका प्रेम गहरा हो गया। 
विज्ञापन


करवा चौथ पर युवती ने उसके लिए व्रत रखा था। वह अपने घर से शाम को देवा मेला जाने की बात कहकर निकला। जब 8 बजे के बाद चांद निकला सुहागिनें पूजा करने लगीं। इसी समय वह युवती के बुलाने पर उसके गांव किनारे एक बाग में पहुंचा। वहां पर पानी पिलाकर उसका व्रत तोड़वाया। ठीक इसी समय पीछे से युवती के परिजन व ग्रामीण आ गए। वह बिना कुछ पूछे पीटने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

....इस तरह पीटो कि मोहब्बत का भूत उतर जाए

पीड़ित ने बताया कि युवती कह रही थी कि वह हमारे बुलाने पर आए हैं, उनकी गलती नहीं है। फिर भी कोई उसकी बात नहीं सुन रहा था। बेरहमी से पिटाई के बाद वह लोग युवती को लेकर घर चले गए। पीटने वाले लोग कह रहे थे कि इस तरह पीटो कि मोहब्बत का भूत उतर जाए। मौके पर पहुंचे एक बुजुर्ग ने मुझे किसी तरह बचाया। इसके बाद डायल 112 पर फोन पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर जान बच सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed