फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   loot

महिला पर धारदार हथियार से हमला कर की लूटपाट

Sat, 08 Jan 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
loot
बाराबंकी। घर में घुसे बदमाशों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर 70 हजार की नकदी समेत आभूषण लूट कर फरार हो गए। हालांकि ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। लूटपाट की इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना नगर कोतवाली के तिवारीपुर मजरे बस्ती गांव की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने यहां के निवासी अवधेश तिवारी के घर पर धावा बोला। बदमाशों ने यहां से 70 हजार की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण लूट लिये। विरोध करने पर अरविंद की पत्नी उर्मिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवारीजन व ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाशों में दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाश को अपने साथ पकड़कर कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। वहीं घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम पूरन निवासी सीतापुर बताया। उसने बताया कि उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना की थी। जिसमें दो नगर कोतवाली क्षेत्र के पासिनपुरवा निवासी नौमीलाल व होली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने चोरी व घर में घुसकर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु कुमार सिंह ने बताया कि एक घर में घुसे बदमाशों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला किया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले का केस दर्ज कर घटना के खुलासे के प्रयास किए जा रहे है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed