फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   loot

जूस में नशीला पदार्थ पिला लूट लिया ट्रैक्टर

Sat, 23 Oct 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
loot
सिद्धौर (बाराबंकी)। किराए पर ट्रैक्टर ले जा रहे बदमाशों ने ट्रैक्टर मालिक व चालक को पहले रास्ते में जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। उसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में माइनर किनारे छोड़ ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए। परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो तलाश शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में दोनों बेहोशी की हालत में पड़े मिले। आननफानन उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। मगर, मामला दो थाना क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण पुलिस केस नहीं दर्ज कर रही है। इसको लेकर पीड़ित दोनों थानों की बीच फुटबाल बना है।
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाश गुरुवार को कोठी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी ताज मोहम्मद के घर पहुंचे। उन्होंने हैदरगढ़ क्षेत्र के पोखरा से बोरिंग मशीन को जैदपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव लाने के लिए ट्रैक्टर को किराए पर किया। जिसका भाड़ा 2200 रुपये तय हुआ। इसके बाद ताज मोहम्मद ने कोटवा गांव निवासी चालक अंकित को बुलाया और ट्रैक्टर लेकर हैदरगढ़ चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो वहां पर बाइक सवार दोनों बदमाश मिले। उन्होंने ट्रैक्टर रुकवाकर दोनों को जूस पिलाया। मगर, जूस में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण पोखरा पहुुंचने से पहले ही ट्रैक्टर मालिक व चालक अचेत हो गए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को पोखरा माइनर के किनारे सुनसान स्थान पर फेंक ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए।
रात काफी होने के बाद जब ट्रैक्टर लेकर ताज मोहम्मद वापस घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने फोन मिलाया। मगर, फोन लगातार बंद बताने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। जिस पर तलाश करते हुए परिवारीजन हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के पोखरा पहुंचे। वहां माइनर के किनारे ताज मोहम्मद व चालक अंकित बेहोशी की दशा में पड़े मिले।
इसकी सूचना परिजनों ने हैदरगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। इसके बाद परिवारीजनों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हैदरगढ़ कोतवाली में तहरीर दी। मगर, यहां पुलिस ने मामला कोठी थाना क्षेत्र का होने का बात कहकर कोठी थाने में केस दर्ज कराने की सलाह दी।
वहीं कोठी पुलिस ने घटना हैदरगढ़ थाना क्षेत्र की होने के कारण केस वहां दर्ज कराने की सलाह दी। ऐसे में पीड़ित पूरे दिन दो थाना क्षेत्रों के बीच में फुटबाल बना रहा। मगर, उसका केस दर्ज नहीं किया गया। इस संबंध में कोठी एसओ मुन्ना कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर लेकर पीड़ित आए थे।

मगर, घटना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुई है। ऐसे में कार्रवाई भी वहीं होगी। उधर, हैदरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक प्रभारी विजेंद्र वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर बेहोशी की दशा में मिले दोनों युवकों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया था। मगर, घटना कोठी थाना क्षेत्र की है, इसलिए कार्रवाई भी कोठी पुलिस करेगी।
किराए पर ट्रैक्टर ले जाकर की गई लूट की घटना हैदरगढ़ क्षेत्र में हुई है। ऐसे में हैदरगढ़ कोतवाली में लूट का केस दर्ज किया जाएगा।
-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed