फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   loot

शराब दुकान के सेल्समैन को अगवा कर दो लाख की लूट

Sun, 17 Oct 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
loot
बाराबंकी। बहराइच हाईवे पर लघुशंका के लिए रुके शराब ठेके के एक सेल्समैन को अगवा कर कार सवार बदमाशों ने दो लाख की नकदी लूट ली। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद सेल्समैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नाकाबंदी के बाद भी बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही। शुरूआती जांच के बाद अब पुलिस पूरी घटना को ही संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मंझपुरवा निवासी साहू जायसवाल ने बताया कि रामनगर में उनका अंग्रेजी शराब का ठेका है। उनका सेल्समैन सोनू यादव तीन दिन की बिक्री की रकम बाइक से लेकर शनिवार की शाम को घर आ रहा था। इस दौरान उसने मसौली के समीप हाईवे किनारे लघुशंका करने को बाइक रोकी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आ रहे कार सवार बदमाशों ने उसे घसीटकर कार में बिठा लिया। बदमाश ने दो लाख की नकदी लूट कर सफेदाबाद के पास सेल्समैन को गाड़ी से उतार कर फरार हो गए। बदमाशों से छूटने के बाद सोनू ने अपने मालिक को फोन करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान संचालक ने इस घटना की जानकारी मसौली पुलिस को दी। पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक मसौली सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि सेल्समैन जिस नंबर की कार से लूट की बात कह रहा है उस नंबर की कोई कार शहाबपुर टोल प्लाजा से गुजरी ही नहीं है। ऐसे में अब पुलिस सेल्समैन की भूमिका को ही संदिग्ध मान पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed