{"_id":"616b29af18aa131d3719bee2","slug":"loot-barabanki-news-lko6003070200","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब दुकान के सेल्समैन को अगवा कर दो लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब दुकान के सेल्समैन को अगवा कर दो लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। बहराइच हाईवे पर लघुशंका के लिए रुके शराब ठेके के एक सेल्समैन को अगवा कर कार सवार बदमाशों ने दो लाख की नकदी लूट ली। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद सेल्समैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नाकाबंदी के बाद भी बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही। शुरूआती जांच के बाद अब पुलिस पूरी घटना को ही संदिग्ध मान रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मंझपुरवा निवासी साहू जायसवाल ने बताया कि रामनगर में उनका अंग्रेजी शराब का ठेका है। उनका सेल्समैन सोनू यादव तीन दिन की बिक्री की रकम बाइक से लेकर शनिवार की शाम को घर आ रहा था। इस दौरान उसने मसौली के समीप हाईवे किनारे लघुशंका करने को बाइक रोकी।
आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आ रहे कार सवार बदमाशों ने उसे घसीटकर कार में बिठा लिया। बदमाश ने दो लाख की नकदी लूट कर सफेदाबाद के पास सेल्समैन को गाड़ी से उतार कर फरार हो गए। बदमाशों से छूटने के बाद सोनू ने अपने मालिक को फोन करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
दुकान संचालक ने इस घटना की जानकारी मसौली पुलिस को दी। पुलिस ने सेल्समैन को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक मसौली सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि सेल्समैन जिस नंबर की कार से लूट की बात कह रहा है उस नंबर की कोई कार शहाबपुर टोल प्लाजा से गुजरी ही नहीं है। ऐसे में अब पुलिस सेल्समैन की भूमिका को ही संदिग्ध मान पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।