{"_id":"60d383968ebc3e2cd20480c2","slug":"loan-barabanki-news-lko5838435105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच उद्यमियों को मिला 46 लाख का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच उद्यमियों को मिला 46 लाख का ऋण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट के एनआईसी में आयोजित लोन मेला में जिले के पांच उद्यमियों केे उद्योग लगाने के उद्देश्य से 46 लाख से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया। जिला उद्योग केंद्र में चल रहे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण सहायता योजना के तहत जिले के पांच लाभार्थियों को कुल 46 लाख सात हजार पांच रुपये का ऋण वितरण कराया गया।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अंकित कुमार ग्राम लिलौली तहसील फतेहपुर को सीमेंट ब्रिक्स कार्य के लिए 22 लाख 57 हजार 500, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत धमेंद्र कुमार निवासी मसौली को फेब्रीकेशन कार्य के लिए 10 लाख का ऋण दिया गया।
इसी प्रकार एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण सहायता योजना के तहत शाह आलम निवासी मेंहदी कटरा जैदपुर को हथकरघा उत्पाद के लिए 9.50 लाख, पुष्पा देवी निवासी अभय नगर को 2 लाख और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत राम संजीवन निवासी त्रिवेदीगंज को रेस्टोरेंट खोलने के लिए 2 लाख का ऋण दिया गया।
विज्ञापन
विभाग और बैंक के प्रयास से पांच लाभार्थियों को कुल 46 लाख 57 हजार 500 रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के वीडियो कॉफ्रेेंसिंग के माध्यम से उनके दिशा निर्देशों को भी सुना गया। लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिए गए। मौके पर उपायुक्त उद्योग उमेेश चंद्र, अभय चौरसिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)