फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Like Mahayagna dispose public court : Chief Secretary

महायज्ञ की तरह निपटाएं लोक अदालत को: मुख्य सचिव

Thu, 03 Dec 2015 10:45 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में गुरुवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जिले के प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की।  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को एक महायज्ञ की तरह लें। हर कोशिश करें कि अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया जाए जिसमें वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से दिशा निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने जिन मुकदमों का निस्तारण थोड़ी सी कोशिश से हो सकता है उसमें कोई कोर कसर न छोड़ें। एक मौका साल में एक बार ही आता है जब हम अदालतों और जनता का बोझ कम कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अफसर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए। कहा कि जनपद के सभी न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी शत प्रतिशत सहयोग कर इस राष्ट्रीय यज्ञ को सफल बनाने में करें।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि न्यायालय द्वारा जारी सम्मन आदेशों का शत प्रतिशत तामीला कराएं व न्याय पालिका को सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर प्रभारी जिला जज एसपी अरविंद, डीएम योगेश्वरराम मिश्र, एडीजे जयशंकर मिश्र, सिविल जज अशोक श्रीवास्तव, एसीजेएम अजय विक्रम सिंह, एडीएम हरिकेश चौरसिया, डीडीओ एके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed