फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   leopard

जंगल के बाहर तालाब के पास दिखा तेंदुआ

Sun, 22 May 2022 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
leopard
कोटवाधाम (बाराबंकी)। एक बार फिर बदोसरायं थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया है। बीते बृहस्पतिवार को गांव के बीच में स्थित में घने जंगल में तेंदुआ देखने की खबर को विभाग अफवाह मान रहा था। तो शनिवार को ग्रामीणों ने एक बार फिर खजुरी गांव के जंगल में बने तालाब के किनारे सुबह तेंदुआ बैठा देखा। इसका फोटो भी लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग शुरू कर तेंदुआ की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

बदोसरायं क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी भूपेश सिंह व उनके बेटे वीरू, पड़ोसी पिंकू सिंह आदि शनिवार सुबह घर के बाहर बैठे थे। तभी उनकी नजर जंगल की तरफ पड़ी तो देखा तालाब के किनारे एक तेंदुआ बैठा हुआ है। लोगों ने दूर से ही उसकी फोटो खींची और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गांव में पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी मगर कोई पहचान व पगचिह्न न मिलने से विभाग इसको कोई जंगली जानवर बता रहा है। बीते पंद्रह दिन से जिले में सक्रिय तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से अभी कोसों दूर है। यहां के ग्रामीणों को तथा महिलाओं को इसका डर सताने लगा है और लोगों ने अपने घर से निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग अपने घर व दरवाजे पर ही दुबके बैठे हैं। इससे लोगों का खेती किसानी का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। मौके पर पहुंचे वन विभाग के डिप्टी रेंजर दिलीप गुप्ता का कहना है कि यहां एक जंगली जानवर सक्रिय है जिसे ग्रामीणों ने देखा है। कहा कि विभाग की टीम सक्रिय है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

जंगल से गायब हो रहे बंदर
खजुरी गांव के बीच में स्थित एक बड़े जंगल में सालों से सैकड़ों बंदरों का झुंड रहता है। मगर दो दिन से जंगल में तेंदुआ आने की आहट से सारे बंदर जंगल छोड़कर बस्ती की तरफ चले गए हैं। अब जंगल में एक भी बंदर नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed