फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   leopard

रखा रह गया पिंजड़ा, पांच किमी दूर पहुंचा तेंदुआ

Sat, 14 May 2022 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
leopard
कोटवाधाम/दरियाबाद (बाराबंकी)। आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पूरी रात दरियाबाद के मिश्रनपुरवा गांव में केले के खेत में दहाड़ता रहा। वन विभाग का पिंजड़ा रखा रह गया और तेंदुआ कुलाचे भरता हुआ वहां से करीब पांच किलोमीटर दूर पहुंच गया। वन विभाग कुछ कर पाता इससे पहले वह दरियाबाद के ही भगवानपुर गांव में गन्ने के खेत में छिप गया। भगवानपुर गांव में उसके पगचिन्ह मिले हैं। खेत को चारों ओर से ग्रामीणों के साथ वनकर्मियों ने घेर रखा है। इसे लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरियाबाद क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तेंदुआ की आमद से हड़कंप मचा था। मिश्रनपुरवा मजरे इटौरा गांव में केले के खेत में छिपे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगी रही। तेंदुए ने यहां एक कुत्ते को अपना शिकार भी बनाया था। पूरा दिन भीड़ खेत के आसपास मौजूद रही। वन विभाग के कर्मचारी भी पिंजड़ा आदि रखकर खेत की निगरानी करते रहे लेकिन ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तेंदुआ केले के खेत से निकलकर बाहर आया और केले के दूसरे खेत में चला गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे वन विभाग की टीम ने पिंजड़ा व जाल सही करके उस खेत की कॉम्बिंग फिर शुरू की। पूरे खेत की तलाशी ली गई मगर पता नहीं चला। दोपहर बाद कुशफर गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर टीम वहां पहुंच गई। शाम को तेंदुुआ मिश्रनपुरवा से पांच किलोमीटर दूर दरियाबाद के ही भगवानपुर गांव में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वह गन्ने के खेत में घुस गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पड़ताल की तो शाम को भगवानपुर गांव में खेतों में तेंदुआ के पगचिन्ह मिले। पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई। देर शाम रेंजर मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुआ गन्ने के खेत में है। निगरानी की जा रही है।
पांच साल का नर है तेंदुआ
तेंदुआ करीब पांच साल का नर है। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि तेंदुए को वन विभाग के विशेषज्ञों ने देखा है। यह तो तय है कि वह नर है। उसकी उम्र करीब पांच साल होगी। उन्होंने बताया कि भूखा होने पर तेंदुए के हिंसक होने की संभावनाएं होती है। भगवानपुर गांव में लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस की मौजूदगी में गांव में निपटा मांगलिक कार्यक्रम
मिश्रनपुरवा गांव में तेंदुआ की आमद के बीच पुलिस व वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था में विवाह संपन्न हुआ। जिस लड़की का विवाह था, उसके पिता ने बरात वापस जाने तक पुलिस बल तैनात करने की मांग की। जिस पर दरियाबाद थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने चारों ओर पुलिसकर्मी तैनात करवाकर विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed