{"_id":"61f83a22d815a678be03d414","slug":"leopard-barabanki-news-lko615857451","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में कैद हुआ जंगली जानवर, तेंदुआ की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी में कैद हुआ जंगली जानवर, तेंदुआ की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव की आबादी में हिंसक जंगली जानवर घूम रहा है। गांव के स्कूल के बाहर सीसीटीवी कैमरे में रात को कैद हुए जानवर के तेंदुआ होने की चर्चा से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी है।
क्षेत्र में गोमती के पास के गांवों में बीते एक पखवारे से तेंदुआ होने की चर्चा को लेकर दहशत का माहौल है। ख्वाजापुर गांव के एक निजी विद्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात को आबादी के बीच गलियों में विचरण करते हुए एक जानवर के तेंदुआ होने का दावा किया जा रहा है।
विद्यालय प्रबंधक राजेश रावत ने बताया कि कैमरे की वीडियो फुटेज में दिखाई दिया जानवर तेंदुआ है। सूचना पर वन विभाग की टीम जांच कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि रात होने के कारण कैमरे की वीडियो फुटेज में साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पास के क्षेत्र में फुटेज की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों से रात में बच्चों व बुजुर्गों को अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। (संवाद)