फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Lekhpal sat on dharna in protest against Hapur incident

Barabanki News: हापुड़ की घटना के विरोध में धरने पर बैठे लेखपाल

Tue, 15 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 15 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal sat on dharna in protest against Hapur incident
बाराबंकी। हापुड़ में डीएम की फटकार के बाद एक लेखपाल की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। घटना से आक्रोशित जिले में कार्यरत लेखपालों ने सोमवार को तहसीलों में कार्य बहिष्कार केे साथ प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने की समाप्ति पर लेखपाल संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों का सीएम को संबोधित ज्ञापन भी संबंधित तहसीलदारों को सौंपा। इसमें लेखपाल संघ ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ ही मृतक आश्रित को नौकरी व आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा ने बताया कि तहसीलों में तैनात लेखपालों के जिम्मे पहले से ही काम का काफी बोझ है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों का उपेक्षापूर्ण व्यवहार उनकी परेशानी को दो गुना तक बढ़ा देता है। आरोप लगाया कि हापुड़ में सार्वजनिक तौर पर फटकार से आहत होने के कारण ही लेखपाल की जान गई। तहसील फतेहपुर परिसर में सुबह दस बजे करीब जुटे लेखपालों ने सभी प्रशासनिक कामों का बहिष्कार कर परिसर में प्रदर्शन कर धरना देकर हापुड़ घटना पर अपना रोष जताया। संघ के तहसील अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि हापुड़ में डीएम ने बिना जांच कराए झूठी शिकायत पर लेखपाल सुभाष मीणा के साथ अपमान जनक व्यवहार किया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ ने आरोप लगाया कि तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस व ग्राम चौपालों में अधिकारी अपने अधीनस्थ को सार्वजनिक तौर से अपमानित करते हैं। इससे कर्मचारी तनाव में नौकरी कर रहे है। धरने में मंत्री रेशू वर्मा, प्रिन्स, अरविंद वर्मा, सद्दाम हुसैन, साकेत रावत, विकास रावत, सर्वेश कुमार, रंजीत मौर्य आदि लेखपाल मौजूद थे। तहसील रामसनेहीघाट के लेखपालों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर हापुड़ में लेखपाल की मौत पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed