फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   land investigation

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए ली गई भूमि के सभी बैनामों की होगी जांच

Tue, 29 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
land investigation
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए अधिगृहीत जमीन के एवज में किसानों को ज्यादा मुआवजा बांटने का मामला तूल पकड़ने लगा है। प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए यूपीडा की तरफ से हुए अधिगृहीत जमीन के सभी बैनामों की जांच का फैसला किया है। ताकि मूल खतौनी के बिना गलत आंकलन के कारण किसानों के खाते में गयी अधिक राशि की रिकवरी करायी जा सके।
विज्ञापन

साढ़े चार साल पहले हुई रजिस्ट्री में रकबा अधिक होने से किसानों के खाते में मुआवजा की करीब 38 लाख ज्यादा धनराशि भेज देने का मामला बीते दिन पकड़ में आया था। इस मामले में यूपीडा के पक्ष में दाखिल खारिज करने के दौरान तहसीलदार कोर्ट में मौजूद अभिलेखों में छेड़छाड़ कर किसानों को लाभ पहुंचाने की कोशिश के आरोपी लेखपाल को निलंबित कर पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। इसे लेकर पूर्वांचल भूमि अधिग्रहण से जुड़े लेखपालों व बिचौलियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर ने बताया कि पूरे मामले में निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करने को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भूमि अधिग्रण के लिए किसानों से लिए गए सभी रजिस्टर्ड बैनामों की जांच होगी। इसके लिए अधिग्रहण में शामिल राजस्व कर्मियों की अलग अलग टीमें तहसीलदार की अगुवाई में गठित की जा रही है जो तय समय मे जांच करके रिपोर्ट देगी। जिले में करीब 40 किमी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए 36 गांवो की पांच सौ हेक्टेयर सरकारी व निजी भूमि अधिग्रहीत की गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिग्रहण के लिए यूपीडा ने राजस्व कर्मियों के माध्यम से किसानों से 1965 बैनामों की रजिस्ट्री उप निबंधक कार्यालय में कराई। भूमि की रजिस्ट्री के दौरान कई जगह से धांधली की शिकायत होने पर राजस्व कर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे।

उजागर हुए मामले में दोनों नंबरों की रजिस्ट्री में 308 एकड़ भूमि अधिक दर्ज हो गई जिससे दो किसानों के खाते में 37 लाख 22 हजार व चार किसानों के खाते मे 67 हजार रुपया अधिक मुआवजा राशि भेज दी गयी। ऑनलाइन अमलदरामद के दौरान मामला पकड़ में आने पर एसडीएम ने संबंधित लेखपाल रजनी तिवारी को निलंबित कर पुलिस में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराने की कार्रवाई की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed