फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Labourer dies of electrocution.

Barabanki News: एचटी लाइन में छुआ टेंट का पाइप, करंट से मजदूर की मौत

Sat, 03 Feb 2024 03:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 03 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies of electrocution.
दरियाबाद (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के दनापुर क्यामपुर गांव में तिलक समारोह में टेंट लगाते समय लोहे का पाइप ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गया। इससे करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन



दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के दनापुर क्यामपुर गांव में शुक्रवार को सत्यनारायण के पुत्र कृष्णमगन का तिलकोत्सव कार्यक्रम था। कार्यक्रम में नेवली गांव के प्रमोद रावत का टेंट बृहस्पतिवार की शाम से ही लगाया जा रहा था। गंगौली गांव निवासी केतार का पुत्र अंकुल (19) इसी टेंट हाउस में मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह 10 बजे अंकुल ने टेंट में पर्दा बांधने के लिए लोहे के पाइप को जैसे ही ऊपर उठाया, वैसे ही पाइप ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गया।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंकुल करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। इससे माैके पर हड़कंप मच गया। आननफानन साथी मजदूर उसे एक वाहन से सीएचसी मथुरानगर लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंकुल अविवाहित था और अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। पिता सत्यनारायण यादव भी मजदूरी करते हैं। इस परिवार के पास खेती लायक जमीन नहीं है। अंकुल की मौत से उसके बड़े भाई व दो बहनें सदमे में हैं। एसओ शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed