फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Kit shortage at HIV centers, investigation stalled for 15 days

Barabanki News: एचआईवी सेंटरों पर किट का टोटा, 15 दिन से जांच ठप

Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kit shortage at HIV centers, investigation stalled for 15 days
बाराबंकी। जिले के पांच एचआईवी सेंटरों पर करीब 15 दिनों से जांच में प्रयोग की जाने वाली किट नहीं है। ऐसेे में जांच ठप हो गई है। हालत यह है कि जिला अस्पताल में ऑपरेशन टल रहे हैं। इन हालातों के बाद अधिकारी एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। कुछ लोगों ने निजी केंद्रों से किट खरीदकर जांच करवानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जिले में एचआईवी की जांच के लिए पांच केंद्र है। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, हैदरगढ़ सीएचसी, फतेहपुर सीएचसी व रामसनेहीघाट में एचआईवी की जांच होती है। सर्जरी के ऑपरेशन करने से पहले होने वाली जांचों में एचआईवी जांच भी शामिल होती है, लेकिन पिछले 15 दिनों से इन सेंटरों पर जांच किट नहीं है। जिला अस्पताल में बनाए गए सेंटर पर हर महीने पांच सौ से अधिक जांचेें होती हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि 25 दिन में केवल यहीं से ढाई सौ से अधिक लोग बिना जांच के लौटे हैं।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में ऑपरेशन से पहले जांच कराने गए लोगों से बताया गया कि किट नहीं है। हालांकि जिला अस्पताल में डॉ. राममनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट का रेफरल सेंटर संचालित किया जा रहा है। जहां जांच संभव है, मगर नमूना भरने के बाद उसे लखनऊ भेजा जाता है और उसके बाद जांच रिपोर्ट दी जाती है। हैदरगढ़ सीएचसी में भी किट नहीं होने से विषम हालात हैं। यहां के अधीक्षक डॉ. ओपी कुरील ने बताया कि किट की मांग भेजी गई है। जरूरी जांच कराने के लिए नमूना ऊपर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन








महिला अस्पताल में दूसरे कार्यक्रम की किट से जांच
जिला महिला अस्पताल के सेंटर पर किट न होने से प्रसूताओं के सिजेरियन ऑपरेशन प्रभावित न होने पाएं, इसे लेकर दूसरे कार्यक्रम के तहत आई किटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सेंटर पर किट न होने से अस्पताल को एक दूसरे कार्यक्रम के तहत मिलने वाली किटों का प्रयोग किया जा रहा है। दो तीन दिनों में किट आ जाएंगी।





बोले अधिकारी
हमारे पास किट की कमी नहीं है। जिला अस्पताल में किट नहीं होने की जानकारी मुझे नहीं है। इस संबंध में सीएमएस से वार्ता कर मांग पत्र भिजवाया जाएगा।
- डाॅ. अवधेश यादव, सीएमओ




एचआईवी जांच करने वाली किट की आपूर्ति नाको की ओर से की जाती है। किट न होने से कोई ऑपरेशन प्रभावित नहीं है। क्योंकि डॉ. राममनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के रेफरल सेंटर पर नमूना देकर जांच करवाने की सुविधा है। किट को लेकर नाको को मांग भेज दी गई है।
- डॉ. ब्रजेश कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed