फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   killed step-brother in a road dispute

रास्ते के विवाद में सौतेले भाई को मार डाला

Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
killed step-brother in a road dispute
टिकैतनगर (बाराबंकी)। रास्ते के विवाद में अपने ही सौतेले भाई की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई के बाद भाला घोंपकर हत्या कर दी। सरयू नदी के पार बसे गांव में हुई वारदात के करीब सात घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के सगे भाई ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है लेकिन पुलिस मामले में हीलाहवाली कर रही है। पुलिस ने सिर्फ एक ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार किया है। उधर, परिवारीजनों ने एसपी से मामले की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के सरयू नदी के पार बसे ग्राम परसावल का है। गांव निवासी मुन्ना का सौतेले भाई जंगबहादुर से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था। शनिवार को मुन्ना अपने मवेशी लेकर खेतों की तरफ चराने गया था। देर शाम इसी विवादित रास्ते से वह मवेशी लेकर लौट रहा था, तभी जंगबहादुर इसका विरोध करने लगा। इससे दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने में मौके पर जंगबहादुर के परिवारीजन भी आ गए और मुन्ना (40) की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद भाला घोंपकर मुन्ना की हत्या कर दी। इस बीच मौके पर पहुंचे परिवारीजन मुन्ना को एक निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां उसकी मौत होने की पुष्टि कर दी गई।
ग्रामीणों ने बताया कि इस वारदात के करीब सात घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की है। मृतक के सगे भाई ललई ने जंगबहादुर समेत तीन और लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाने पहुंचे मृतक के सगे भाई ललई व बेटे सोनू ने बताया कि मवेशी लेकर वापस आते समय चार लोगों ने मिलकर मुन्ना की हत्या कर दी। आरोप लगाया है कि देर रात पुलिस ने उनसे तहरीर लिखवाई थी जिसमें चारों को नामजद किया था लेकिन बाद में पुलिस ने मामले में हीलाहवाली करते हुए चार की जगह सिर्फ एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, तीन अन्य को पुलिस बचाने में जुटी हुई है। पीड़ितों ने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, मारपीट में एक की मौत हो गई। जो तहरीर मिली थी, उसी के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
रास्ते के विवाद में निर्मम हत्या से मुन्ना का पूरा परिवार बिखर गया है। मेहनत-मजदूरी कर वह परिवार का भरण-पोषण करता था। मुन्ना के परिवार में उसकी बूढ़ी मां शुभ्रा, पत्नी सुनीता, बेटा सोनू, श्यामू व बेटी अंजलि, रुचि व रुबी हैं। बचपन में ही पिता की मौत हो जाने के बाद मुन्ना ने अपने परिवार को संभाला।
विवाह के बाद मां भी उसी के साथ रहती थी जबकि बड़े भाई अलग दूसरे गांव में रहते हैं। परिवार को चलाने के लिए मुन्ना खेती के साथ मवेशी भी रखे हुए था। हत्या के बाद से पत्नी सुनीता व बूढ़ी मां बदहवास हैं तो वहीं बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल है। बूढ़ी दादी मां व भाई-बहनों के पालन पोषण की जिम्मेदारी अब सोनू के कंधों पर है।
मुन्ना की मां सुगरा ने पहले पति नारायण की मौत के बाद बच्चूलाल से विवाह किया था। मुन्ना के पुत्र सोनू ने बताया कि मुन्ना व ललई सगे भाई हैं जबकि बच्चूलाल के पुत्र जंगबहादुर पिता के सौतेले भाई है। मृतक व आरोपी दोनों की मां एक है जबकि पिता अलग-अलग।

एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय ने बताया कि टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसावल गांव में सौतेले भाई ने भाई की हत्या की है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed