{"_id":"6182e11f10499778394d4b7e","slug":"kidnapping-barabanki-news-lko6030802165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम का अपहरण, पड़ोसी गांव के दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम का अपहरण, पड़ोसी गांव के दो नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघटेर (बाराबंकी)। घर के बाहर खेल रहा तीन वर्षीय बालक अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब बालक का पता नहीं चला। तो देर रात थाने पहुंची पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी गांव के दो युवकों पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाया। इस पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला घुंघटेर थाना क्षेत्र के छिलगवां गांव का है। यहां के निवासी मन्नालाल की पत्नी भारतीय देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर पड़ोस के मकदूमपुर गांव निवासी दो युवक उसके घर आए थे। चाय-नाश्ता करने के बाद दोनों उसके बेटे नैतिक को साथ लेकर गांव की ही एक दुकान पर टॉफी दिलाने गए थे। उसके बाद बेटे को घर छोड़कर दोनों चले गए।
इसके बाद बेटा घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकली तो बेटा नैतिक गायब था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने मकदूमपुर निवासी अजय व प्रेमचंद पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच करने बुधवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह गांव पहुंचे। पीड़ित मां से उनके घर आए युवकों के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
मगर, वह युवकों के नाम नहीं बता सकी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पीड़िता को मामी बताने वाले मकदूमपुर निवासी युवक का उसके घर आना-जाना था। करीब एक माह पहले बेटे को अपना बताकर दोनों में विवाद भी हुआ था। हालांकि बाद में रिश्तेदारों ने सुलह-समझौता करा दिया। उसे मंगलवार को बाइक पर बैठाकर नैतिक को घुमाते हुए देखा गया था। हालांकि पुलिस गांव के ही अजय व प्रेमचंद को पकड़कर मामले की पूछताछ कर रही है।
घुंघटेर क्षेत्र में एक बालक के अपहरण का मामला सामने आया है। केस दर्ज कर संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान मिले मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
-पूर्णेंदु सिंह, एएसपी उत्तरी