फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   kho-kho compitition

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन

Thu, 04 Mar 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
kho-kho compitition
बाराबंकी। केडीसिंह बाबू स्टेडियम में सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता चयन ट्रायल के दौरान प्? - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। महाराष्ट्र के ओसमानाबाद में आगामी 24 से 28 मार्च तक होने जा रही 54वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिये प्रदेश की टीम का चयन बुधवार को बाराबंकी में हुआ। उत्तर प्रदेश की महिला व पुरुष टीमों का चयन ट्रायल के बाद किया गया। ट्रायल के लिये 27 जिलों से खिलाड़ी यहां पहुंचे।
विज्ञापन

ट्रायल में पुरुष वर्ग के 83 व महिला वर्ग की 52 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। हालांकि दोनों टीम के चयनित 25-25 खिलाड़ियों की सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। 11 मार्च से शुरू होने वाले प्रैक्टिस शिविर के तीन दिन पहले चयनित खिलाड़ियों की सूची सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश की खो-खो टीम के चयन को लेकर बुधवार को ट्रायल हुआ। जिसमें लखनऊ, बरेली, देवरिया, बलिया, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, भदोही, आगरा, गाजियाबाद, बागपत, बिजनौर, बहराइच, जौनपुर, मेरठ, हापुड़, प्रयागराज, मुरादाबाद, सहारनपुर, कानपुर, सीतापुर, अलीगढ़ व गोरखपुर समेत 27 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों को सैनिटाइज व थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद खो-खो के दो कोर्टों में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया शुरू हुई। बेस्ट डिफेंडर, बेस्ट चेजर, बेस्ट आल राउंडर स्टेट कैम्प के लिए पुरुष व महिला टीम के लिए 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
खिलाड़ियों के चयनकर्ता की टीम में चेयरमैन रेफरी बोर्ड एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश भारतीय खो-खो संघ के डॉ. असगर अली, अजय कुमार दीक्षित कानपुर, विनय जायसवाल गोरखपुर, अविनाश कुमार देवरिया, लालबहादुर यादव गाजीपुर, पियीली सरकार लखनऊ, डॉ. प्रीती पाण्डेय, हर्षिता कानपुर, सपना पाण्डेय प्रयागराज तथा आधिकारिक सहायक के रूप में अजीज यादव लखनऊ, नवनीत कुमार रायबरेली, पवन सिंह आगरा शामिल थे।
मौके पर आयोजक अध्यक्ष एवं कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला खो-खो एसोसिएशन की जिला सचिव रीतू पाठक, लक्ष्मीकांत शुक्ला, शिवानन्द नायक रविकांत मिश्रा मौजूद रहे।

राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की महिला व पुरुष टीम का ट्रायल के बाद बुधवार को चयन किया गया। 27 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। 24 से 28 मार्च से महाराष्ट्र में होनेे वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के प्रैक्टिस शिविर 11 मार्च से लगाया जाएगा। इसके तहत पहले चयनित खिलाड़ियों की सूची सार्वजनिक की जाएगी।
-रीतू पाठक, जिला सचिव
खो-खो एसोसिएशन बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed