{"_id":"6ae8ea21026a6d3e870ec28a","slug":"khajuri-defeats-manjhela-in-a-thrilling-contest-secures-a-spot-in-the-semi-finals-barabanki-news-c-315-1-brb1038-183519-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खजुरी ने रोमांचक मुकाबले में मंझेला को दी मात, सेमीफाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खजुरी ने रोमांचक मुकाबले में मंझेला को दी मात, सेमीफाइनल में बनाई जगह
Tue, 03 Nov 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
देवा मेले के दंगल में पीठ लगाने का प्रयास करता पहलवान।
कोटवाधाम। कलकत्ता बाग मैदान पर तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन सोमवार को तीन मुकाबले हुए। टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता गौरीकांत दीक्षित ने फीता काटकर किया। पहले मैच में हसौर ने अद्रा को 91 रन से करारी शिकस्त दी।
हसौर की ओर से आलोक कुमार ने बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाए। अद्रा की पूरी टीम सिर्फ 40 रन पर ढेर हो गई। दूसरे मैच में खजुरी ने बिरौली को मात दी। यश तिवारी की शानदार 51 रनों की पारी ने खजुरी को आसान जीत दिलाई। दिन का सबसे रोमांचक और आखिरी मुकाबला खजुरी और मांझेला के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए खजुरी ने 92 रन बनाए। मुकेश कुमार ने छह छक्कों की मदद से 57 रनों की आतिशी पारी खेली।
जवाब में उतरी मंझेला की टीम जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी। अंतिम ओवर में उसे जीत के लिए नौ रनों की दरकार थी। गेंदबाज अभय ने अपनी नपी-तुली गेंदबाजी से मैच का पासा पलट दिया। आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर खजुरी ने मंझेला को एक रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए मुकेश कुमार मैन ऑफ द मैच चुने गए। दिन के दोनों मैच जीतकर खजुरी ने सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली।