फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   katha

भक्त प्रहलाद की कथा सुन मुग्ध हुए श्रोता

Sun, 01 Mar 2020 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
katha
महादेवा (बाराबंकी)। भागवत पुराण अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद्भागवत या केवल भागवत भी कहते हैं। भगवान की विभिन्न कथाओं का सार श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष दायिनी है। यह कथा सुनने मात्र से ही मानव का कल्याण संभव है।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के ग्राम ददौरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा व्यास रामहेत रसिया ने यह बात कही। भक्त प्रहलाद की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि हिरण्यकश्यप अपने भाई की मौत का बदला भगवान विष्णु से लेने के लिए ब्रह्मा जी की तपस्या करने को वट वृक्ष के नीचे बैठ गया। वहां देव गुरु बृहस्पति तोता का रूप धारण कर वृक्ष पर बैठ गए और नारायण नाम का रट लगाने लगा।
विज्ञापन

आजिज हिरण्यकश्यप तपस्या छोड़ कर घर आ गया। पत्नी ने पूछा कि आप तपस्या छोड़कर क्यों चले आए तो उसने तोता की बात बताई। पत्नी ने भी भगवान के नाम का जप किया और भक्त प्रहलाद के रूप में बालक का जन्म हुआ। जब प्रहलाद गुरुकुल से घर आए तो हिरण्यकश्यप ने पूछा कि क्या शिक्षा ग्रहण किए हो। इस पर प्रहलाद भगवान का गुणगान करने लगे। इससे हिरण्यकश्यप क्रोधित हो उठा लेकिन प्रहलाद ने भगवान की आराधना नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरण्याकश्यप अत्याचार करता रहा। उसने बहुत सारे कष्ट दिए। अग्नि में जलाया, पहाड़ से गिराया, उबलते हुए तेल में डाला और मारने का बहुत प्रयास किया। उसकी बहन होलिका प्रहलाद को गोदी में लेकर अग्नि में बैठ गई। होलिका तो स्वयं जलकर भस्म हो गई लेकिन प्रहलाद हंसते हुए अग्नि से बाहर आ गए।

हर बार भगवान प्रहलाद को बचाते रहे। एक दिन हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद से कहा कि तुम्हारे भगवान कहां हैं। प्रहलाद ने जवाब दिया कि कण-कण में हैं और इस खंभे में भी हैं। इतना सुनते ही हिरण्यकश्यप ने तलवार निकाल कर खंभे पर वार कर दिया। तब नरसिंह के रूप में प्रकट होकर भगवान ने हिरण्यकश्यप का वध कर दिया। कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथाव्यास ने कथा के पूर्व पूजन-अर्चन कराया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार यादव, विजय सिंह यादव, रामदेव यादव व प्रवीन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed