{"_id":"678ea955ae634fdf34092847","slug":"kamakshi-reached-semi-finals-after-winning-the-match-barabanki-news-c-315-1-brp1004-131927-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मैच जीत सेमीफाइनल में पहुंची कामाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मैच जीत सेमीफाइनल में पहुंची कामाक्षी
Tue, 21 Jan 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही बिग बैश प्रतियोगिता में सोमवार को तीन मैच खेले गए। कामाक्षी की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली।
पहला मैच हुसैनी ब्रदर्स और डीएसडी सद्दीपुर के बीच खेला गया। सद्दीपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। हुसैनी ब्रदर्स ने आठ ओवरों में 80 रन बनाए। जवाब में सद्दीपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही और छह रहों से हार गई। करन मैन ऑफ द मैच बने।
दूसरा मैच घंटाघर इलेवन और कामाक्षी टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीत कर कामाक्षी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए। जवाब में घंटाघर इलेवन 92 रन ही बना सकी और 34 रनों से हार गई। ऋषभ मैन ऑफ द मैच बने।
तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच हुसैनी ब्रदर्स और कामाक्षी टीम के बीच खेला गया। कामाक्षी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए। जवाब में हुसैनी ब्रदर्स की टीम 68 रन ही बना सकी और मैच हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इस प्रकार कामाक्षी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। ऋषभ मैन ऑफ द मैच रहे।