फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   kalyani river

44 लाख से होगा कल्याणी का कल्याण, कार्य शुरू

Sat, 11 Dec 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
kalyani river
फतेहपुुर-नंदूरा (बाराबंकी)। कल्याणी नदी के पुनरोद्धार कार्य के तीसरे चरण का शुभारंभ विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा व डीएम डॉ. आदर्श सिंह व सीडीओ एकता सिंह द्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा व ग्राम डिगंरी के पास से किया गया। नदी को असली स्वरूप में लाने के लिए हसनुपर टांडा में 13 लाख 72 हजार की लागत से 1500 मीटर का कार्य कराया जायेगा। वहीं निंदूरा क्षेत्र के ग्राम डिंगरी व सिंगतरा में तीन-तीन सौ मीटर नदी की खोदाई में करीब 30 लाख की लागत से होगा।
विज्ञापन

तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा गांव के पास कल्याणी नदी पुनरोद्धार कार्य का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि यह नदी बाराबंकी की पहचान है। इसके अस्तित्व को कभी भी मिटने नहीं दिया जाएगा। कल्याणी नदी को इस जिले की जीवन रेखा माना जाता है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि कोरोना काल संकट में कई प्रवासी लोगों को मनरेगा के तहत कार्य प्रदान किया गया। सभी की सहभागिता के साथ नदी को पुनर्जीवित करेंगे। कल्याणी नदी की सीमा सीतापुर, बाराबंकी और लखनऊ को जोड़ती है। कल्याणी नदी के पुनर्जीवित होने से तीनों जिलों के किसानों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। इस मौके पर सीडीओ एकता सिंह, एसडीएम डॉ. सचिन वर्मा, बीडीओ आलोक वर्मा, बीडीओ निंदूरा संतोष कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 2100 मीटर की होगी खोदाई
विकासखंड फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा में 1500 मीटर नदी की खोदाई का कार्य करीब 13 लाख 72 हजार रुपये की लागत से होना है। बीडीओ आलोक कुमार ने बताया कि तीसरे फेज में होने वाले इस कार्य में 6614 मानव दिवस लगेंगे। वहीं निंदूरा ब्लॉक क्षेत्र में छह सौ मीटर खोदाई कार्य में करीब 30 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां पर 2547 मानव दिवस के जरिए श्रमिकों को रोजगार मिलेगा।
पुनरोद्धार से बढ़ी धान की पैदावार
पूर्व में कल्याणी नदी के तटीय क्षेत्र में बाढ़ व अन्य कारणों से आसपास के किसानों की धान की उत्पादकता काफी कम होती थी। 2016-17 में धान की पैदावार 7.1 हेक्टेयर होती थी। अब इस वित्तीय वर्ष में कल्याणी नदी के पुनरोद्धार कार्य के बाद धान की पैदावार 37.8 हेक्टेयर में हो गई है। इससे आसपास के किसानों में खुशी दिख रही है।

पीएम ने ‘मन की बात’ में की थी चर्चा
तीन मार्च 2020 को फतेहपुर ब्लॉक के होलीपुरवा से कल्याणी नदी का पुनरोद्धार को कार्य प्रारंभ कराया गया था। कार्य की प्रगति का सुंदरता को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कल्याणी नदी का जिक्र किया था। इसके बाद छह जुलाई 2020 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी कल्याणी नदी को देखकर उसके तटबंध पर पौधरोपण किया था। वित्तीय वर्ष 2019-20 में ग्राम मवैया में 58.34 लाख और वर्ष 2020-21 में ग्राम हैदरगंज में 25.15 लाख रुपये व्यय किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed