फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   jila panchayat

भाजपा की राजरानी को सपा की नेहा देंगी टक्कर

Fri, 25 Jun 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
jila panchayat
बाराबंकी। भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद नामांकन से ठीक एक दिन पहले समाजवादी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। हाल ही में सपा में शामिल हुई नेहा आनंद को सपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करते हुए चुनाव मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भाजपा ने पूर्व विधायक रहीं राजरानी रावत को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित किया था। राजनीति का लंबा अनुभव और लोगों में इनकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने इन्हें मैदान में उतारा है और सांसद से लेकर विधायक तक सभी इन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए एकजुट हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं सपा ने नेहा आनंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा से बागी होकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। चुनाव जीतने के बाद नेहा ने अपने तेवर साफ कर दिए थे और घोषणा कर दी थी कि वह निर्दलीय जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी। लेकिन हाल ही में वह सपा में शामिल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय नेतृत्व से मिली हरी झंडी के बाद सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने इन्हें पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों दलों द्वारा अपने-अपने उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मुकाबला तेज हो गया है। राजरानी को टक्कर देने के लिए नेहा पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर पड़ी हैं। अब ये तो 3 जुलाई को पता चलेगा कि अध्यक्ष पद का ताज किसके सिर सजेगा। लेकिन दोनों उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होना तय माना जा रहा है।
सपा का ही होगा जिला पंचायत अध्यक्ष : गोप
छाया चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से नेहा सिंह आनंद को सपा का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने जीत का दावा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का ही इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष होगा। पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता नेहा को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि नेहा को राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रत्याशी घोषित किया है। इसलिए पार्टी इन्हें पूरे दमखम से चुनाव लड़ाएगी। इस मौके पर एमएलसी राजेश यादव राजू, जैदपुर विधायक गौरव रावत, डॉ कुलदीप सिंह, वीरेंद्र प्रधान, प्रीतम वर्मा, आशीष आर्यन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed