फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jholachap treatment patient death

झोलाछाप के इलाज से मरीज की मौत

Tue, 09 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 09 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Jholachap treatment patient death
जैदपुर के अहमदपुर कस्बे में झोलाछाप के इलाज से एक युवक की जान चली गई। युवक ने झोलाछाप से हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराया था। तेज दर्द होने पर झोलाछाप ने युवक को इंजेक्शन लगाया तो उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर झोलाछाप कंपाउंडर की मदद से उसे जिला अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वहीं स्ट्रेचर पर छोड़कर दोनों भाग गए। मृतक के परिवारीजनों ने कोतवाली में झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम गंगवाई पठनान निवासी प्रमोद वर्मा (40) पुत्र भगवानदीन ने रविवार को जैदपुर थाना क्षेत्र के अहमदपुर कस्बा स्थित रामा पॉलीक्लीनिक में हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराया था। मगर ऑपरेशन के बाद से उसे काफी दर्द हो रहा था। सोमवार शाम जब प्रमोद का दर्द असहनीय हो गया तो परिवारीजन उसे रामा पॉलीक्लीनिक ले गए। जहां झोलाछाप प्रवेश ने प्रमोद को दर्द का इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन


इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर में प्रमोद की हालत बिगड़ने लगी। इस पर झोलाछाप प्रवेश व कंपाउंडर चंद्रशेखर ने प्रमोद को बाइक पर बैठाया और बाराबंकी स्थित सुमन पॉलीक्लीनिक ले गए। वहां प्रमोद का इलाज नहीं हो सका तो झोलाछाप उसे जिला अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। इस पर झोलाछाप ने प्रमोद के परिवारीजनों को फोन करके उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना दी और शव वहीं स्ट्रेचर पर छोड़कर भाग गया। कुछ देर बाद प्रमोद के परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे तो उसका शव देख बिलखने लगे। परिवार के लोगों ने जैदपुर थाने में आरोपी झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ जैदपुर अशोक कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed