{"_id":"6142499b8ebc3e074916bdb7","slug":"jee-mens-barabanki-news-lko59574753","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी जेईई मेंस में जिले के टापर बने असित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी जेईई मेंस में जिले के टापर बने असित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। आईआईटी जेईई मेंस 2021 का फाइनल परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। चार चरणों में हुई परीक्षा में बेहतर परिणाम के आधार पर तैयार परीक्षाफल में जिले के असित वर्मा ने बाजी मारी है। इस परीक्षा में 99.71 पर्सेंटाइल पाकर ऑल इंडिया रैंक 558 हासिल कर असित जिले के टॉपर बने। इसके अलावा अन्य छात्रों ने भी 91 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। इस परीक्षा में शहर के श्री सांई इंटर कॉलेज के छात्रों का दबदबा रहा।
जिले में अव्वल रहे शहर के बाल विहार कालोनी निवासी असित वर्मा के पिता सुरेंद्र वर्मा श्री सांई इंटर कॉलेज के प्रबंधक तो माता सुमन वर्मा गृहिणी हैं। लंबे समय से असित इस मुकाम को हासिल करने में लगे थे। उनकी इस कामयाबी को लेकर घर से लेकर विद्यालय तक जश्न का माहौल रहा।
वहीं कार्तिक विहार कॉलोनी निवासी अंकित पटेल ने भी 99.29 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैक 1367 हासिल की। अंकित के पिता की मौत के बाद मां की मेहनत मजदूरी से बेटे ने यह मुकाम हासिल कर मां लज्जावती का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
कुरौली के गुलपुरवा निवासी अभिषेक वर्मा ने 97.52 पर्सेंटाइल लाकर ऑल इंडिया रैंक 5363 हासिल की। उसके पिता विपिन वर्मा किसान तो माता आरती वर्मा गृहिणी है। गोकुलपुर मोहल्ले के निवासी देवांश शेखर शुक्ल ने 97.23 पर्सेंटाइल हासिल किया। उनके पिता सुधीर प्रकाश व मा उमा शुक्ला सरकारी नौकरी में हैं।
शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह के बेटे शौर्य सूर्यवंशी ने 96.51 पर्सेंटाइल हासिल किया। कुरौली के निवासी रजत मिश्र ने भी 92.20 पर्सेंटाइल हासिल किए। रजत के पिता अनूप मिश्र किसान व मा सुनीता गृहिणी है। वहीं गायत्रीपुरम निवासी मनोज प्रजापति ने भी 91.26 पर्सेंटाइल हासिल किया।