फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   JBS won the kabaddi competition

Barabanki News: जेबीएस ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Tue, 20 Dec 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
JBS won the kabaddi competition
टिकैतनगर (बाराबंकी)। जेबीएस संस्थान दुल्हादेपुर मे चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, लंबी कूद, गोला फेंक में छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ कबड्डी प्रतियोगिता से हुआ।
विज्ञापन

बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज व जेबीएस आईटीआई के छात्रों के बीच मुकाबला हुआ जिसमें जेबीएस ने जीत हासिल की। शंतरज के बालक वर्ग में सद्भावना इंटर कॉलेज के राम मूरत विजेता रहे। बालक वर्ग की गोला फेंक में न्यू आधुनिक इंटर कॉलेज सौरभ सिंह प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के गोला फेंक में मधु मौर्या सद्भावना इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

खो-खो की बालक वर्ग की प्रतियोगिता महात्मा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व सद्भावना इंटर कॉलेज जीवल के बीच हुई। फाइनल मुकाबले में महात्मा आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग में बाबा हरिशंकर दास इंटर कॉलेज व सद्भावना इंटर कॉलेज के बीच खेले गए मुकाबले में बाबा हरिशंकर दास इंटर कॉलेज की टीम विजई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्ण मनोयोग से किसी कार्य को जब प्रारंभ करते हैं तो निश्चित सफलता मिलती है। इस मौके पर मनोज कुमार चौधरी, विपिन कुमार, कुलदीप प्रताप सिंह, सुधीर वैश्य, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed