फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jashn-e-Azadi's gaiety, today the tricolor will proudly wave

Barabanki News: जश्न-ए-आजादी का उल्लास, आज शान से लहराएगा तिरंगा

Tue, 15 Aug 2023 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 15 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jashn-e-Azadi's gaiety, today the tricolor will proudly wave
बाराबंकी। जश्न-ए-आजादी का उल्लास बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्गाें के चेहरों पर साफ झलक रहा है। शहर से लेकर गांवों तक हर तरफ तिरंगे की धूम है। सरकारी दफ्तरों से लेकर तमाम स्मारक एवं निजी भवन तिरंगा रोशनी से जगमग हैं। आठ लाख घरों पर तिरंगा लहराएं, इसके लिए बड़े पैमाने पर तिरंगा बांटे गए। जीआईसी ऑडिटोरियम से लेकर हजारों स्कूलों में देर शाम तक झंडारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां की गईं। आइए हम भी स्वतंत्रता दिवस के जश्न में शामिल हों और अपने घर या आसपास तिरंगा फहराकर देश के सम्मान में राष्ट्रगान गाएं।
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस के साथ मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव का भी समापन होगा। जिस प्रकार अमृत महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ था, ठीक उसी तरह भव्य समापन भी हो, इसके लिए शहर में डीएम कार्यालय, विकास भवन, नगर पालिका कार्यालयों के साथ छाया, नाका सतरिख, पल्हरी चौराहों के अलावा पटेल तिराहे को तिरंगा रोशनी से सजाया गया है। विकास खंड मसौली कार्यालय शाम होते ही तिरंगा रोशनी से जगमगा उठा। यहां शहीद स्मारक की भी भव्य सजावट की गई।
विज्ञापन



जैदपुर, देवा समेत अन्य निकायों में भी तिरंगा रोशनी से दफ्तरों को सजाया गया। शहीद स्मारकों एवं स्कूलों में विशेष सफाई अभियान चलाकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सभी सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों व कर्मचारियों को भी झंडे वितरित किए गए। सुबह 10.15 बजे ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान का आयोजन होगा। जीआईसी ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश शर्मा ध्वजारोहण करेंगे और इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। इससे पहले सुबह 9.15 बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन सुुना जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, पंच प्रण, पौधरोपण कार्यक्रम भी होंगे। नौ अगस्त से मेरी माटी, मेरा देश थीम पर शुरू हुए स्कूली कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी लोग करें जिम्मेदारियों का निर्वहन
आजादी की 76वीं वर्षगांठ मनाते हुए आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। सभी अधिकारी-नागरिक समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। सभी के प्रयास से देश विकास केपथ पर अग्रसर हो रहा है। सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।
- अविनाश कुमार, डीएम







हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध
अनेकता में एकता हमारी संस्कृति रही है। सभी नागरिकों से आशा है कि देश के संविधान पर विश्वास रखते हुए कानून का पालन करेंगे और आपसी सद्भाव को बनाए रखेंगे। पुलिस विभाग हर नागरिक की सुरक्षा व स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है।

- दिनेश कुमार सिंह, एसपी






ये भी होंगे कार्यक्रम
सुबह 6.30 बजे- बाबा पंचम दास मंदिर से क्राॅस कंट्री रेस का आयोजन।
सुबह 7 बजे- नगर पालिका नवाबगंज से घंटाघर तक प्रभातफेरी का आयोजन।
सुबह 8.30 से 9 बजे- शहर के विभिन्न चौराहों पर लगी मूर्तियों पर डीएम, एडीएम, सीडीओ की ओर से माल्यार्पण किया जाएगा।
सुबह 10.30 बजे- राजकीय संप्रेक्षण गृह में फल एवं मिठाई का वितरण।
सुबह 10.30 से दो बजे तक- पीरबटावन व वाल्मीकिनगर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।
सुबह 10.30 से दो बजे तक- जिला कारागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम व बंदियों के लिए विशेष भोजन।
सुबह 11 बजे- सफेदाबाद के वृद्धाश्रम में फल एवं मिठाई वितरण।







151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा
बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों ने 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर देवा पहुंच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय राज्य प्रमुख अंकित शुक्ल बतौर प्रवासी मौजूद रहे। वहीं, विभाग संगठन मंत्री सुमित प्रताप सिंह, आकाश शुक्ला, विभाग संयोजक आदर्श सिंह, योगेश प्रताप सिंह, सूर्यांशू शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed