फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   jail

जेल के नींबू घोटाले की डीजी ने तलब की रिपोर्ट

Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
jail
बाराबंकी। जेल में नींबू खरीद के नाम पर लाखों रुपये के फर्जीवाड़ा की जांच पूरी हो चुकी है। प्रदेश के डीजी जेल ने इस मामले की जांच रिपोर्ट डीआईजी से तलब की है। डीजी ने भी गड़बड़ी मिलने के संकेत दिए हैं। ऐसे में इस मामले में जेल अफसर व कर्मचारियों की गर्दन फंसना तय माना जा रहा है। इसको लेकर जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जिला कारागार में इस साल के शुरूआती तीन महीनों में जब नींबू के रेट आसमान पर थे तो लाखों की खरीदारी कर ली गई। बाद में पता चला कि सिर्फ कागजों पर ही नींबू खरीदकर भुगतान कर दिया गया। जेल में निरुद्ध व तीन माह के अंतराल में छूटने वाले तमाम बंदियों ने भी बताया कि उन्हें जेल में रहने के दौरान एक भी नींबू नहीं दिया गया। जबकि जेल प्रशासन ने दावा किया कि प्रत्येक बंदी को एक-एक नींबू रोज दिया जाता है। जेल में प्रतिदिन औसतन करीब चौदह सौ बंदी/ कैदी रहते हैं। ऐसे में तीन माह के समय में करीब 36 क्विंटल नींबू खरीद की बात उजागर हुई थी।
विज्ञापन

इस मामले का खुलासा अमर उजाला ने 19 मई के अंक में खबर छाप कर किया था। इसके बाद इसे गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के डीजी जेल आनंद कुमार ने पूरे मामले की जांच डीआईजी प्रशासन कारागार लखनऊ संजीव त्रिपाठी को सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर ली है जिसमें तमाम कमियां मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी अफसर इस बात का खुलासा नहीं कर रहे हैं कि बाराबंकी जेल में किस हद तक गड़बड़ी मिली है। अब डीआईजी द्वारा डीजी को रिपोर्ट सौंपने के बाद ही इस मामले में होने वाली कार्रवाई की बात सामने आ सकेगी।
सप्लायर का रोक दिया भुगतान
जेल में सब्जी समेत अंडा, दूध व अन्य सामान की सप्लाई करने वाले सप्लायर का भुगतान भी इस समय रोक दिया गया है। सूत्र बताते है कि अंडा व दूध खरीद में भी खूब गड़बड़ी होती है। फर्जी बिल बनाकर बिल का भुगतान कर धन का बंदरबांट किया जा रहा है। यह मामला अब शासन स्तर पर पहुंच चुका है जिसके चलते भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इसमें दोषी खुद को पाक साफ साबित करने के लिए भी हर कोशिश में जुट गए हैं।
नहीं थम रही मुलाकात के नाम पर वसूली
प्रदेश सरकार चाहे जितना जेलों की व्यवस्था में सुधार की बात करे लेकिन जिला जेल में इसका कोई असर नहीं हो रहा है। यहां पर बंदियों से मिलने उनके परिवारीजन आते हैं तो उनसे सौ व दो सौ रुपये की वसूली जेल के लंबरदार व बंदीरक्षकों द्वारा की जाती है।
एक महिला जेल में बंद अपने पति से दो दिन पहले मिलने गई तो उससे सौ रुपये लेने के बाद ही मुलाकात कराई गई है। इसी तरह कई अन्य लोगों ने मुलाकात के नाम पर वसूली करने की बात बताई है। इस मामले की शिकायत भी डीजी जेल से की गई है।

बाराबंकी जेल में नींबू खरीद में हुई गड़बड़ी के मामले की रिपोर्ट डीआईजी से तलब की गई है। जेल में मुलाकात के नाम पर वसूली की भी शिकायत मिल रही है। पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
-आनंद कुमार, डीजी जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed