फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   interview for 171 posts of health department canceled

स्वास्थ्य विभाग में 171 पदाें के लिए हुए साक्षात्कार निरस्त

Wed, 03 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 03 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
interview for 171 posts of health department canceled
च‌िक‌ित्‍सक
स्वास्थ्य विभाग में 171 पदों पर संविदा पर कर्मियों की भर्ती के लिए हुए साक्षात्कार प्रक्रिया को डीएम ने बुधवार शाम निरस्त कर दिया। इन पदों के लिए करीब 5 हजार आवेदन आए थे। 23 से 31 जुलाई तक साक्षात्कार लिया गया था।
विज्ञापन


साक्षात्कार में मिली अव्यवस्थाओं की शिकायत मिलने के बाद डीएम की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने सख्त कदम उठाया है। खासबात यह है इन पदों के लिए पहले भी दो बार पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त की जा चुकी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाए जाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक से लेकर अन्य कर्मचारियों को संविदा पर रखने के लिए 171 पदाें के लिए आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए करीब 5 हजार के आसपास आवेदन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साक्षात्कार के लिए जिलाधिकारी अपनी निगरानी में एक कमेटी का गठन किया था। 23 से 31 जुलाई तक आवेदकों के साक्षात्कार हुए थे। लेकिन उसी समय से ही साक्षात्कार में अफरातफरी और अव्यवस्थाओं की शिकायत आ रही थी। एक आवेदक का साक्षात्कार एक से दो मिनट में निपटाया जा रहा था।

इन शिकायतों के बाद जिलाधिकारी अजय यादव ने इसकी जांच मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार को सौंपी थी। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने बुधवार शाम साक्षात्कार प्रक्रिया को निरस्त कर रिपोर्ट शासन को भेज दी। खास बात यह है कि इन पदों के लिए पहले भी गड़बड़ी के आरोप में दो बार पूरी भर्ती प्रक्रिया निरस्त की जा चुकी है।


साक्षात्कार की पूरी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। कोशिश होगी पूरी प्रक्रिया न निरस्त हो। इन्ही आवेदकों का दोबारा साक्षात्कार हो। बाकी शासन का जैसा आदेश होगा पालन किया जाएगा। -अजय यादव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed