{"_id":"660fd0fe4169baea3cf70524acefae6d","slug":"in-other-incidents-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य हादसों में पांच घायल
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
सोमवार की देर रात व मंगलवार की सुबह हुए अन्य सड़क हादसों में भी पांच लोग घायल हो गए। कोतवाली नगर के बड़ेल के पास सोमवार की रात बाइक से जा रहे अरविंद यादव व लवकुश निवासी जंगलपुरवा को एक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
वहीं मंगलवार की सुबह कोतवाली नगर के ही कुरौली चौराहे के पास एक टैंपो पलटने से उसके चालक विनोद व उसका पुत्र छोटू निवासी ग्राम भुहेरा व एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इन सभी का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया है।