{"_id":"64552c03de6b10f9790cf236","slug":"improvement-in-the-condition-of-patients-no-treatment-of-filth-barabanki-news-c-13-1-218930-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मरीजों की हालत में सुधार, गंदगी का नहीं हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मरीजों की हालत में सुधार, गंदगी का नहीं हुआ इलाज
Fri, 05 May 2023 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 05 May 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम(बाराबंकी)। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के नयापुरवा गांव में बृहस्पतिवार को चिकन पॉक्स के 14 मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया था। गांव पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का उपचार किया था। शुक्रवार को भी सीएससी अधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची और मरीजों की जांच कर दवा दी। मरीजों की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं, गांव में गंदगी देख टीम ने ग्राम प्रधान से साफ व्यवस्था दुरुस्त कराने को कहा।
टीम के मुताबिक, गांव की लगभग सभी नालियां जाम हैं। इनका गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और घरों तक भी पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी साफ करने कभी नहीं आता है। गंदगी के कारण ही संक्रामक रोग फैल रहे हैं। इस संबंध में एसडीएम विश्वमित्र सिंह ने बताया कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।