फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Important for life, distance from tobacco

Barabanki News: जीवन के लिए बहुत जरूरी, तंबाकू से दूरी

Wed, 31 May 2023 07:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 31 May 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Important for life, distance from tobacco
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर दिलाई शपथ
विज्ञापन

फोटो- 20, 21
संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। जिले भर में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग व अन्य संगठनों की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यकम आयोजित कर लोगों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर बड़ों के साथ-साथ स्कूली बच्चों ने भी तंबाकू के सेवन से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान सीएमओ कार्यालय में शपथ ग्रहण, जागरूकता कार्यक्रम और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि तंबाकू सेवन करने वाले लोग परिवार और समाज के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। तंबाकू छोड़ने के बाद रक्तचाप व हृदय गति सामान्य हो जाती है। इससे व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ्य रहता है।
विज्ञापन

वहीं जिला कारागार में अपर जिला जज नाजनीन बानो ने बंदियों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया। जीजीआईसी की छात्राओं ने इस मौके पर ऑनलाइन माध्यम से निबंध, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उधर बंकी ब्लॉक क्षेत्र के हांसेमऊ गांव में सरस्वती डेंटल कॉलेज की ओर से उन्नत भारत अभियान के तहत डॉक्टरों की टीम द्वारा ग्रामीणों को तंबाकू सेवन के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में बताया और लोगों का निशुल्क दंत परीक्षण भी किया गया। इस मौके पर मधु माथुर, रजत, केएन दुबे, पल्लवी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed