{"_id":"614788828ebc3e3eb0222e6d","slug":"if-the-previous-governments-had-worked-development-would-have-been-visible-barabanki-news-lko5963248113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरकारों ने काम किया होता तो दिखता विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सरकारों ने काम किया होता तो दिखता विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि पहले की सरकारों ने काम किया होता तो विकास दिखाई देता। परंतु प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने साढ़े चार सालों में जितना काम किया है, वह सब दिखाई दे रहा है।
आज जिले में छह ऑक्सीजन प्लांट लग चुके हैं, यदि पूर्व की सरकारों ने इस दिशा में काम किया होता, ऑक्सीजन प्लांट लगवाए होते तो कोरोना कॉल में ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों पर रोक लगाई जा सकती थी। सांसद ने ये बातें रविवार को प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार में कही। इस दौरान विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
सांसद ने कहा कि देश की मोदी और प्रदेेेश की योगी सरकार सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इसी का नतीजा है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सीधे पात्रों को मिल रहा है। जिले में 41 हजार को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला, वहीं 374 को मुख्यमंत्री आवास का लाभ दिया गया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में अब तक 18 हजार 959 लोगों को लाभ दिया जा चुका है। मनरेगा योजना के तहत 16 हजार प्रवासियों को काम देकर 451 करोड़ की धनराशि खर्च की गई। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत 4 लाख 80 हजार शौचालयों और 1072 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण जिले में कराया गया।
कोविड से बचाव के लिए जिले में अब तक 13 लाख लोगों को कोरोना टीका लगाया जा चुका है, छह ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं तथा पांच पीकू वार्ड बनकर तैयार हो चुके हैं।
इसके अलावा आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना समेत कई योजनाएं हैं, जिनका लाभ सीधे पात्रों को मिल रहा है। मौके पर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, एडीएम संदीप गुप्ता, एसडीएम सदर पंकज सिंह, भाजपा जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुुशमेश, मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेयी आदि मौजूद रहे।