फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   if pension number doesnt link with aadhar, then pension stops

पेंशन पंजीकरण नंबर से आधार लिंक नहीं तो रुकेेगी पेंशन

Sun, 06 Mar 2022 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
if pension number doesnt link with aadhar, then pension stops
बाराबंकी। वृद्धावस्था पेंशन पा रहे लाभार्थियों को अब अपने पेंशन पंजीकरण नंबर से आधार लिंक कराना होगा। बिना इसके पेंशन की धनराशि खातों में नहीं पहुुंचेगी। इसके साथ ही बैंक खाते से आधार और उससे जुुड़ा मोबाइल नंबर भी जरूरी है। इस संबंध में शासन से मिले निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग अपने लाभार्थियों को इस व्यवस्था से अवगत कराने में जुट गया है। जिले में करीब एक लाख 15 हजार लाभार्थी वृद्धावस्था पेंशन का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति योजना के बाद अब वृद्धावस्था पेंशन योजना भी आधार से जोड़ी जा रही है। योजना में पात्रों में मृतकों के लाभान्वित होने की शिकायत को दूर करने के लिए समाज कल्याण विभाग ने काम करना शुरु कर दिया है। आधार अनिवार्य होने के बाद जिले में योजना का लाभ ले रहे लगभग 1.15 लाख लाभार्थियों को अपने बैंक खाते और पेंशन को आधार से लिंक करवाना होगा। लाभार्थियों के आधार का प्रमाणीकरण हो सके, इसके लिए समाज कल्याण विभाग आगे विशेष अभियान भी चलाएगा।
विज्ञापन

हालांकि पेंशन न रुके इसके लिए लाभार्थियों को निकट के जनसेवा केंद्र पर जाकर अपने पेंशन का पंजीकरण नंबर देकर उस पर आधार नंबर दर्ज कराना होगा। वहीं बैंक खाते पर मोबाइल नंबर से लिंक आधार नंबर भी देना होगा। लाभार्थी के पास मोबाइल न होने की दशा में वह अपने परिवार के किसी भी विश्वास पात्र सदस्य का मोबाइल नंबर दे सकता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में वृद्धावस्था पेंशन की पहली किस्त जून में आनी है। इससे पहले अप्रैल से लाभार्थियों का सत्यापन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक और अपात्रों को सूची बाहर करने के बाद शुद्ध लाभार्थियों को पहली किस्त के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये के हिसाब से तीन माह की पहली किस्त मिलेगी, लेकिन इसके लिए आधार का प्रमाणीकरण बेहद जरूरी किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि पेंशन पंजीकरण नंबर से आधार जुुड़ा न होने पर पेंशन की रकम नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed