फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   icu

जिला अस्पताल में बनेगा आईसीयू

Fri, 04 Oct 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
icu
बाराबंकी। जिला अस्पताल में जल्द ही मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिल सकेगी। यूनिट के लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसकी स्वीकृति भी मिल जाएगी। आईसीयू यूनिट होने से गंभीर मरीजों को लखनऊ रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन मशीन की सुविधा मरीजों को मिलने लगी है। डायलिसिस यूनिट लगाए जाने को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसको लेकर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। भूमि की पैमाइश आदि का कार्य भी पूरा हो गया है। इसके अलावा अब अस्पताल प्रशासन ने यहां आईसीयू यूनिट भी खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शुरूआती दौर में यह यूनिट पांच बेड की होगी। दो दिन पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आई कायाकल्प की टीम के सामने इस बात का प्रस्ताव रखा गया था। अस्पताल प्रशासन ने टीम को बताया कि ट्रामा सेंटर में आपातकालीन सेवाएं शुरू करा दी गई हैं।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर चालू करने के लिए जो जरूरी उपकरण हैं वह भी लगभग प्राप्त हो गए हैं। वार्ड भी बन चुका है मैन पावर की कमी को भी धीरे-धीरे दूर किया जा रहा है बहुत जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन आईसीयू यूनिट न होने से दिक्कतें आ रही हैं। क्योंकि यहां सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना के मामले आते हैं। ऐसे में इस यूनिट के न होने से मरीजों को मजबूरी में लखनऊ रेफर करना पड़ता है। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। उम्मीद जताई जा रही है कि शासन जल्द ही इस पर अपनी सहमति की मुहर लगा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed