फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Husband throw out wife and two daughter

Barabanki News: दो बेटियां होने से घर से भगा दी गई विवाहिता

Fri, 09 Dec 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Husband throw out wife and two daughter
बाराबंकी। दो बच्चियों को जन्म देने के कारण एक विवाहिता को ससुराल से बच्चियों समेत भगा दिया गया है। मामले में महिला थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बबुरिहा आलापुर निवासी रंजीता यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के बेहटा निवासी कपिल यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया। मौजूदा समय में बड़ी बेटी की उम्र छह साल है, छोटी पुत्री की उम्र चार साल है। बताया कि ससुराल के लोग बेटा न होने पर उसे आए दिन परेशान करने लगे। ससुराल में उसे भूखा भी रखा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक ससुरालियों ने उससे कहा कि वंश चलाने के लिए बेटा चाहिए। इसी बात को लेकर बीतेे दिनों पांच दिसंबर को उसे व उसकी मासूम बेटियों को ससुराल से भगा दिया गया।

छह दिसंबर को ससुरालियों ने मायके पहुंचकर, फिर मारपीट की। महिला थाना प्रभारी आशा शुक्ला ने बताया कि पति कपिल, देवर अतुल व सास शांति देवी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed