फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Husband and his girlfriend get life imprisonment for murdering a woman

Barabanki News: महिला की हत्या में पति व उनकी प्रेमिका को उम्रकैद

Tue, 09 Jun 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 09 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Husband and his girlfriend get life imprisonment for murdering a woman
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में पांच साल पहले हुए संगीता हत्याकांड में आखिरकार अदालत ने संगीता के पति दामोदर प्रसाद व उसकी प्रेमिका मनोरानी उर्फ राधिका को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनों पर 1.5-1.5 लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। हत्या करने के बाद दामोदर ने गांव के ही तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जो निर्दोष पाए गए। दामोदर को आयुध अधिनियम के तहत दो वर्ष का कठोर कारावास और 5000 के जुर्माने से भी दंडित किया गया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार कोठी के अरुई गांव निवासी दामोदर प्रसाद ने आठ जून 2021 की देर रात असंद्रा थाने में तहरीर देकर बताया था कि पत्नी संगीता वर्मा को लेकर कार से दवा लेने बाराबंकी गए थे। वापस लौटते समय रात करीब 10 बजे अरुई गांव से थोड़ा पहले कार और बाइक से आए हमलावरों ने ओवरटेक कर कार रुकवा ली।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के सोनू वर्मा, महेंद्र वर्मा, रंजीत वर्मा समेत सात लोगाें ने दामोदर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग में संगीता (30) के सीने में गोली लगने से मौत हाे गई। वह किसी तरह जान बचाकर भाग गया। पुलिस की विवेचना सामने आया कि दामोदर के संबंध गांव की मनोरानी उर्फ राधिका से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता जयराम ने भी एसपी को पत्र लिखकर दामोदर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। दामोदर से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। उसकी निशानदेही पर 315 बोर का तमंचा बरामद किया था, जिससे उसने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की।

अपर सत्र न्यायाधीश परशुराम ने अदालत में प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों व गवाहों के बयान सुनने के बाद दोनों को सजा सुना दी। निर्दोष लोगों को अदालत ने बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed