{"_id":"e450975ac6e9b81e3e77557339c7a543","slug":"house-fire-scorched-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी से घर में लगी आग, दंपती झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिबरी से घर में लगी आग, दंपती झुलसे
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में एक ढिबरी से लगी आग की चपेट में आकर रविवार देर रात दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। यही नहीं, इस घटना में घर में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे दंपती को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
थाना सतरिख क्षेत्र के नानमऊ गांव निवासी फुरकान अपने छप्परनुमा घर में पत्नी शाकिरा के साथ रविवार रात सो रहा था। तभी घर में रखी ढिबरी अचानक नीचे गिर गई और इससे घर में आग लग गई। छप्पर होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप धारण कर लिया। इससे पहले कि दंपती निकल पाते, वह आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणोें ने बुरी तरह झुलसे दंपती को सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया है। दोनों लगभग 50 फीसदी झुलसे हैं।
ग्रामीणों की माने तो आग लगने से घर में रखी करीब 50 हजार रुपये से भी ज्यादा गृहस्थी जल गई। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि उनके द्वारा एसडीएम को इस बात की जानकारी देकर पीड़ित परिवार को मदद दिलाने की मांग की गई है। उसके बाद भी सोमवार को तहसील प्रशासन का कोई भी कर्मचारी पीड़ित के घर नहीं पहुंचा था।