{"_id":"56f6d3f04f1c1ba62ff14dd9","slug":"house-fire-quench-the-scorching-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, बुझाते हुए झुलसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, बुझाते हुए झुलसा युवक
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सुढ़ियामऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूदपुर में आग लगने से जला छप्पर व दो पहिया वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों के चलते शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचा युवक आग बुझाने लगा। इस दौरान वह आग की चपेट में आकर झुलस गया। जिसे ग्रामीणों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
सूरतगंज क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी रामनरेश चौहान छप्परनुमा घर बनाकर अपने परिवार के साथ जीवन यापन करता था। शनिवार की सुबह परिवार के सभी लोग गांव में मजदूरी करने गए थे।
घर में आचनक आग लगने से छप्पर के नीचे रखा राशन, कपड़े, खड़ी बाइक व गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। रामनरेश का पुत्र बलेसर (30) घर में रखा सामान निकालने लगा जिससे वह आग की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन
वहीं त्रिवेदीगंज के लाेनीकटरा के लखौरा गांव में अचानक लगी आग से तीन घरों की हजारों की संपत्ति जल गई। सूचना पर अग्नि शमन दश्ते ने मौके पर पहुंचा लेकिन ग्रामीणोें ने आग को बुझा लिया था। शनिवार की दोपहर को लखौरा गांव में लगी आग से बाबूलाल, गंगाराम व राजू के घर व उसमें रखी करीब 80 हजार कीमत की गृहस्थी राख हो गई।