फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   hospital

लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना चल रहे 45 अस्पताल

Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
hospital
बाराबंकी। जिले में अभी भी करीब 45 अस्पताल और क्लीनिक ऐसे हैं जिन्होंने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया है। इसके लिए इन्हें नोटिस भी जारी किए गए है। इसके बाद भी संचालकों ने अपने लाइसेंसों का नवीनीकरण कराना मुनासिब नहीं समझा और बेखौफ होकर अस्पताल और क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं। ऐसेे लोगों के खिलाफ सीएमओ ने विधिक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सभी अस्पताल संचालकों को 30 जुलाई तक अपने अस्पताल और क्लीनिक के लाइसेंस का नवीनीकरण करा लेना चाहिए था। इसके तहत 120 अस्पताल और क्लीनिक संचालक ऐसे हैं जिन्होंने अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा लिया है लेकिन अभी तक 45 संचालक ऐसे हैं जो नोटिसें जारी किए जाने के बाद भी अस्पताल और क्लीनिक के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

वह खुलेआम अपने अस्पतालों का संचालन कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या शहरी क्षेत्र की है। सूत्रों का कहना है कि ऐसे संचालकों को विभाग के ही कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों का खुला संरक्षण मिला हुआ जिसकी वजह से ये पूरी तरह से बेखौफ होकर अस्पताल और क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि ऐसे अस्पताल और क्लीनिक संचालकों को पूर्व में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद भी यदि इनके द्वारा लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया जा रहा है तो ऐसे उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के आदेश नोडल अधिकारी को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed